छठ पूजन के दौरान किशोर सहित एक बालक की नदी में डूबने से मौत,परिवार में मचा कोहराम


आजमगढ़ में छठ पर्व पर डूबने से एक बच्चे व एक किशोर की मौत हो गई। तीन किशोरों को ग्रामीणो ने कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया गया है। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 
अतरौलिया क्षेत्र के भटपुरवा गांव के पास छोटी सरयू नदी तट पर छठ पूजा का आयोजन किया गया था। सुबह 6 बजे गांव के कई लड़के भी यहां पहुंचे थे। एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए नदी की तलहटी में मिट्टी निकालने के कारण यहां गहराई काफी ज्यादा हो गई है। इसी गहराई में चार किशोर नहाते समय डूबने लगे।
आसपास के लोगों ने शोरगुल सुनकर तीन किशोरों को लोगों ने बचा लिया। 15 वर्षीय सत्यम यादव डूब गया। अतरौलिया, अहरौला व महराजगंज से आए गोताखोरो ने तीन घंटे बाद उसका शव बरामद कर लिया। 
वहीं, रानी की सराय में तमौली गांव मे सोमवार सुबह छठ पूजन के दौरान स्नान करते समय पोखरे मे डूबने से एक बालक की मौत हो गई। तमौली गांव निवासी हेमंत यादव के परिवार के लोग छठ पर गांव के पोखरे पर गये थे। मृतक की मां छठ व्रत थी। सभी बच्चों को स्नान करते देख 10 वर्षीय राहुल यादव  भी स्नान के लिए पिता से जिद्द करने लगा। 
स्नान के दौरान तैनात महिला पुलिसकर्मी ने भी मना किया। इसी दौरान राहुल भी पोखरे में स्नान करने लगा। इस दौरान वो गहराई में चला गया। उसे डूबते देख लोगो ने शोर मचाया। इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता बालक डूब गया। पुलिस ने मछुआरों की मदद से उसे पानी से बाहर निकाल कर अस्पताल भेज दिया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस