बदलापुर महोत्सव के तैयारियों का डीएम ने किया निरीक्षण,दिया सफाई का शख्त निर्देश


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्रा के द्वारा सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में चलने वाले दो दिवसीय बदलापुर महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया।
जिलाधिकारी द्वारा हेलीपैड, टेंट व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने रजिस्ट्रार को निर्देशित किया कि महोत्सव के दौरान ढाई सौ जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा, जिनका मौके पर ही पंजीकरण कर दिया जाए।अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार सिंह को निर्देशित किया कि महोत्सव के दौरान अच्छे से फागिंग हो, एंटी लॉवा का छिड़काव कराया जाना सुनिश्चित करें और बगल में स्थित तालाब की साफ-सफाई कराएं।
जिला विकास अधिकारी बी0बी0 सिंह को निर्देशित किया कि विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी एवं मौके पर ही पंजीकरण कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार की आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, खंड विकास अधिकारी राजीव सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ