स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की विधवा का निधन, इलाके में शोक संवेदनायें शुरू


जौनपुर। तहसील शाहगंज स्थित पट्टीनरेन्द्रपुर निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. सरजू प्रसाद तिवारी की पत्नी 95 वर्षीया माहेश्वरी देवी गोलोक वासी होने की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए शोकसभा के आयोजन के क्रम में पत्रकार डाॅ. प्रदीप दूबे की अध्यक्षता में शोकसभा हुई जहां दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गयी। साथ ही उपस्थित लोगों ने माहेश्वरी देवी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। स्व. माहेश्वरी देवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गयी है। शोकसभा में डाॅ. प्रदीप दूबे ने कहा कि माहेश्वरी देवी स्वभाव से उदार हृदया, मातृ वत्सलता एवं दया की प्रतिमूर्ति थीं। शोकसभा में प्रेमनाथ शुक्ल, आनन्द यादव, डाॅ. सर्वेश मिश्र, कमलेश चन्द्र श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ