बेखौफ बदमाशो ने फैक्ट्री मैनेजर की पीटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस छानबीन में जुटी



जौनपुर। जनपद के थाना जलालपुर क्षेत्र में जनपद वाराणसी की सीमा पर स्थित ग्राम लहंगपुर में बीती देर रात लाल मोहन (50 वर्ष) नामक व्यक्ति की पिटाई कर हत्या किये जाने की घटना से इलाके में सनसनी व्याप्त है। घटना की सूचना पर मंगलवार को सुबह पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे लेकर मामले की जांच -पड़ताल में जुट गयी। हत्या मृतक के घर से 500 मीटर पहले लहंगपुर गौशाला के नजदीक सड़क पर की गई है।
घटना के संबंध मे मृतक लालमन की बहू पूजा ने बयान दिया कि रोज की तरह सुबह करीब सात बजे वह अपनी बाइक से फैक्ट्री ड्यूटी पर गये थे, रात को वापस घर आ रहे थे। रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने उनक़ो बुरी तरह मारपीट कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया था। दोनो पैर तोड़ दिये थे और सिर पर प्रहार किये थे। इसके बाद रात को ही उनको इलाज के लिए पास के अस्पताल फिर वाराणसी ले जाया गया। वाराणसी मे पं दीनदयाल अस्पताल मे चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव लेकर लोग घर आ गये।
मृतक की बड़ी मोबाईल, सोने की चेन, पर्स आदि भी ले गये है। स्वजनों के मुताबिक लाल मोहन को आज मंगलवार को फैक्ट्री के काम से कही बाहर जाना था। पर्श मे फैक्ट्री के कुछ पेपर भी थे।

मूल रुप से देवरिया जिले भेड़ी, बकरुवा क्षेत्र के निवासी लालमोहन यहां पर मकरा त्रिलोचन मे रामाप्लाई लि. फैक्ट्री में बतौर मैनेजर कार्य करते थे। वह यहां पर गौशाला के पास अपना आवास बनवाकर पत्नी सावित्री (45 वर्ष) पुत्र संदीप और बहू पूजा के साथ रहते थे। संदीप भी पास की एक फैक्ट्री मे काम करते हैं। परिजनों के मुताबिक यहां गांव मे किसी से कोई विवाद नही था। फिलहाल पुलिस हत्याकांड की वजह फैक्ट्री के अंदर के किसी मामले को लेकर गहन तफ्तीश कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस