सिक्रेटरी पर भ्रष्टाचार का आरोप, आईजीआरएस के जरिए शासन में शिकायती पत्र




 जौनपुर। महराजगंज ब्लाक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी प्रदीप सरोज पर विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम सवंसा निवासी राज बहादुर गौतम नामक व्यक्ति ने आकंठ भ्रष्टाचार में डूबने का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है। 

शिकायतकर्ता का आरोप है कि गांव में तैनात सिक्रेटरी आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है।प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी आवास योजना में खुलेआम धनोपार्जन कर रहा है पैसा न दिये जानें पर पात्र जनो का नाम सूची से काटकर हटा दिया जा रहा और पैसे लेकर अपात्र का नाम सूची में जोड़कर लाभ पहुंचाया जा रहा है। इसी तरह मनरेगा और हैण्डपम्प रिबोर के मामले में धनोपार्जन का जबरदस्त खेल किया जा रहा है। शिकायती पत्र दिये जाने पर फर्जी रिपोर्ट लगा कर उसे ठन्डे बस्ते में डाल दिया जाता है। 

यह कोई एक गांव की कहांनी नहीं अन्य ग्राम पंचायतो में यह सिक्रेटरी इसी तरह का कार्य करके मोटी रकम की कमाई कर रहा है गरीबो का हक मारकर खा रहा है। फर्जी वाड़े के जरिए मनरेगा की मजदूरी अपने चहेतो के खाते में भेज कर खुद निकाल रहा है। इसमे इस योजना में सिक्रेटरी द्वारा बड़े पैमाने पर हेराफेरी का खेल किया जाता है।


शिकायत कर्ता का यह भी आरोप है कि उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया जाता है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है इसलिए अब प्रदेश सरकार के मुखिया के पास पोर्टल के जरिए आई जी आर एस कर शिकायत किया गया है कि जांचोपरान्त विधिक कार्यवाई किया जाये।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस