पुरुष वर्ग में यूपी, महिला वर्ग में पूर्वांचल बनी विजेता


हार से हमें कभी निराश नहीं होना चाहिए- डॉ अंकिता राज 

जौनपुर।13 वीं सीनियर राष्ट्रीय सॉफ्ट बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के समापन के अवसर पर आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अब्दुल कादिर खान ने की और इस कार्यक्रम के समापन की मुख्य अतिथि आकांक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ अंकिता राज रही। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि हमेशा हमें खेल में हार से निराश नहीं होना चाहिए क्योंकि हार ही हमें अपने लक्ष्य की तरफ ले जाने में अहम भूमिका निभाती है। प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर ने कहा खेल हमारे मन की शक्ति को तैयार करती है जिससे हम आगे के कार्य को करने में अहम भूमिका निभाते है।
8-8 ओवर के खेल में पुरूष वर्ग ने आज के फाइनल मैच पूर्वांचल और यूपी के बीच खेला गया जिसमें पूर्वांचल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाए जिसके बाद यूपी ने बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट से मैच को जीत लिया और वह चैंपियनशिप की विजेता बनी।
दूसरा मैच महिला वर्ग में पूर्वांचल और यूपी के बीच खेला गया जिसमें पूर्वांचल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 52 रन 3 विकेट के नुकसान पर बनाएं जिसमें यूपी के सभी बल्लेबाजों ने मात्र 35 रन ही बना पाई और महिला वर्ग में पूर्वांचल की टीम चैंपियनशिप में विजेता बनी।
इस मौके पर जेएमएस ग्रुप चेयरमैन समाजसेवी जितेंद्र यादव प्रधानाचार्य मोहम्मद नासिर खान,सचिव साबिर खान,मोहम्मद सफी, फिरदोस अहद,मदन सिंह राठौर,रागिनी सोनकर, मोहम्मद जैश खान,मोहम्मद आमिर खान,मोहम्मद आजम, शाहिद अलीम , प्रवीण यादव, मोहम्मद शफीक, अहमद अब्बास खान समस्त खिलाड़ी एवं महाविद्यालय परिवार के लोग मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन डॉ अजय विक्रम सिंह ने किया।अतिथियों स्वागत का प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने बुक एवं पुष्प देकर सम्मान किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस