सेक्स के धन्धे से मुक्त कराई गई किशोरी निकली तीन माह की गर्भवती


यूपी के जनपद आगरा स्थित थाना ताजगंज क्षेत्र के नाहरगंज में एक घर से मुक्त कराई गई किशोरी तीन माह की गर्भवती निकली। पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट में यह पता चला। पुलिस अब उसका बयान कोर्ट में कराएगी। पुलिस को बडे़ रैकेट के सक्रिय होने की आशंका है। 
एक एनजीओ की सूचना पर बीती रात को थाना ताजगंज पुलिस ने नाहरगंज स्थित एक घर में छापा मारा था। 17 वर्षीय किशोरी को बरामद किया था। एक महिला (कथित मौसी) को गिरफ्तार किया था। महिला किशोरी को अपनी बेटी बता रही थी। बाद में बहन की बेटी कहने लगी। किशोरी भी खुद के अपनी मर्जी से रुके होने की बात कर रही थी। घर से देह व्यापार से संबंधित आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई थीं।
पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। किशोरी को वन स्टाप सेंटर में रखा गया है। मेडिकल कराया गया। इसमें पता चला कि किशोरी तीन महीने की गर्भवती है।
सहायक पुलिस आयुक्त सदर अर्चना सिंह ने बताया कि मेडिकल परीक्षण में किशोरी गर्भवती निकली है। अब उसके बयान कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे। विवेचक जांच कर रहे हैं। किसी बड़े रैकेट से जुड़े होने के बारे में पता किया जा रहा है। किशोरी और आरोपी महिला के परिवार वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस ने किशोरी की काउंसिलिंग कराई है। उसने बातचीत में यही बताया कि वह अपनी मर्जी से यह सब कर रही थी। अपनी मौसी केह घर में ही रहना चाहती है। वह तीन  महीने की गर्भवती है। इसके बाद ही पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया था। अब उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस