पोस्ट मार्टम हाउस के सामने बनाये पार्क, डोर टू डोर कूड़ा उठाये नगर पालिका - मनीष कुमार वर्मा


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में समस्त नगर निकाय/नगर पंचायत/जिला शहरी विकास अभिकरण की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
अधिशासी अधिकारी केराकत एवं जफराबाद के द्वारा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की जमीन चिन्हित न करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रतिकूल प्रवष्टि देने के निर्देश दिया और कहा कि आगे 07 दिन में नहीं कर पाए तो निलंबित कर दिए जाएं। अधिशासी अधिकारी रामपुर को भी चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए गये।
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर को निर्देश दिया कि पोस्टमार्टम हाउस के सामने खाली जमीन पर पार्क बनाये जाने का प्रस्ताव भेजा जाए। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि डोर टू डोर कूड़ा उठाना सुनिश्चित करें। सामुदायिक शौचालय का उपयोग कराना सुनिश्चित करें और कोई भी बाहर शौच न करने जाएं।
उन्होंने ईओ नगरपालिका को निर्देशित किया कि ट्रांजिट हास्टल एवं कचहरी के सामने के शौचालय को अपग्रेड किया जाये, बदलापुर पड़ाव पर नए शौचालय बनाये। नई नगर पंचायतो का संपत्ति रजिस्टर 03 दिन के भीतर बनाया जाए, साफ-सफाई, अभियान चलाकर कराये। ईओ गलियों में जाकर देखे की सफाई हुई है कि नही और जो ठेकेदार काम लेकर करा नही रहे है ऐसे ठेकेदारों पर एफआईआर दर्ज कराने एवं ब्लैक लिस्टेड करने की कार्यवाही करें। पीएम स्वनिधि के प्रगति की भी समीक्षा की गई।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस