सदन में उठा जौनपुर के जर्जर सड़को का मुद्दा, सांसद श्याम सिंह यादव ने मरम्मत कराने की किया मांग


जौनपुर। सांसद श्याम सिंह यादव ने जौनपुर की जर्जर एवं गढ्ढा युक्त सड़को की चर्चा सदन में उठाते हुए प्रदेश सरकार को ऐसी सड़को को मरम्मत कराने का निर्देश देने की मांग किया है।
अपने संबोधन के दौरान सांसद ने कहा कि जौनपुर की तमाम सड़के ऐसी हो गयी है कि उस पर चलने पर ऊंट की सवारी का एहसास होता है।सड़क पर नौजवान ही नहीं बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओ को भी चलना पड़ता है। जिनके लिए सड़क हर समय खतरे का संकेत दे रही है।
सांसद श्री यादव ने बख्शा से बंधवा वाया लोहिन्दा, लाला बाजार से छबिलेपुर , सरायमोहद्दी से बिशुनपुर ,गौसपुर तिराहा से पट्टी नरेंद्रपुर, कुंवरपुर से मधुपुर सड़क का हवाला देते हुए कहा कि ये सड़के पूरी तरह से गढ्ढे में तब्दील हो चुकी है।यात्री इन मार्गो पर जोखिम भरी यात्रा करने को मजबूर है।उन्होंने कहा की यूपी सरकार को निर्देशित किया जाये कि सड़को को पूरी तरह से न बनवा सकें तो कम से कम उसकी मरम्मत ही करवा दें ताकि जनपद वासियों को राहत मिल सके और गढ्ढे के हिचकोले से निजात पा सकें।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस