जौनपुर में फर्जी मुकदमें में उत्पीड़न को लेकर सीएम से लगायी गुहार

जौनपुर। आराधना कुमारी पत्नी राघवराम निवासी आदिलनगर कल्यान थाना गुडम्बा जिला लखनऊ ने जौनपुर जिले में फर्जी मुकदमें में फंसाकर उत्पीड़न किये जाने को लेकर मुख्यमंत्री  को भेजे गये पत्र में मांग किया कि छाया पाठक, राजेश पाठक तथा मुकेश पाठक निवासी सहिजदपुर थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर के विरुद्ध संवैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये। 
अराधना कुमारी ने शिकायती पत्र में कहा है कि राजेश पाठक निवासी ग्राम सहित जोधपुर थाना मछलीशहर जिला जौनपुर ने अपनी जमीन का सौदा पांच लाख में तय किया। नया खाता खुलवा कर चार लाख 12 हजार रूपया उनके खाते में जमाकर 88 हजार उनको नकद दिया गया, न तो उनका अपहरण किया गया न उनसे जबरन जमीन का बैनामा कराया गया उन्होने स्वेच्छा से जमीन का बैनामा किया। राजेश पाठक ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जौनपुर के यहां धारा 164 के तहत बयान किया कि मेरी पत्नी छाया पाठक मुझे मारती पीटती थी कि सारी सम्पत्ति मेरे नाम कर दो, इसी डर से मै मुम्बई अपने दोस्त के यहां चला गया। मेरी पत्नी मुझे जान से मरवा देगी, इसलिये मै इधर उधर भाग रहा हूं मेरी जान बचा लिया जाय, मै अपनी जमीन स्वेच्छा से आराधना पाठक को लिखा हूं। राजेश पाठक ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जौनपुर के यहां कलम बंद बयान में साफ तौर पर कहा है कि मुझे अपनी पत्नी से डर लगता लगता है वह मुझे मरवा देगी मेरा कोई अपहरण नहीं हुआ था।
                                                     

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस