प्रादेशिक महिला कबड्डी प्रतियोगिता के जानें क्या रहे परिणाम


जौनपुर। इन्दिरा गांधी स्पोर्टस स्टेडियम सिद्दीकपुर में पं0 दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गये मैच का विवरण इस प्रकार है- मेरठ व लखनऊ मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें मेरठ ने लखनऊ को 24-8 से पराजित किया।

झांसी ने प्रयागराज को 30-27 से पराजित किया। अयोध्या ने मुरादाबाद को 11-09 से पराजित किया। आजमगढ़ ने चित्रकूट धाम मण्डल को 26-05 से, मिर्जापुर ने आगरा को 14-05 से, वाराणसी ने देवीपाटन 15-04 से, सहारनपुर ने चित्रकूट धाम मण्डल को 26-10 से, मेरठ ने बरेली को 25-10 से, आगरा ने प्रयागराज को 24-19 से पराजित किया। पूल-ए से वाराणसी और देवीपाटन मण्डल पूल-बी से आजमग़ढ़ और सहारनपुर, पूल सी- लखनऊ और मेरठ तथा पूल-डी मिर्जापुर व आगरा की टीमों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। उक्त जानकारी क्रीड़ा अधिकारी डॉ0 अतुल सिन्हा ने दी है।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस