मां मूर्ति ग्रुप आफ प्लांटेशन्स की टीम ने गरीबो को वितरित किया कम्बल

जौनपुर। माँ मूर्ति ग्रुप आफ प्लांटेशन्स के तत्वाधान गरीबों एवं असहायों को चाचकपुर स्थित वनवासी बस्ती में कंबल वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में कंबल वितरित करने के साथ ही संस्था के सदस्यों द्वारा इस ठंड में और भी सजग रहने के लिए उपस्थित लोगों को सुझाव दिया गया।
इस अवसर पर संस्था के सदस्य मनोज कुमार यादव (प्रधानाध्यापक), अंजनी कुमार मिश्र (मीडिया प्रभारी), अजीत कुमार, धीरज, रश्मिता सिंह, नेहा सिंह, आरती सिंह, दिलरुबा, शेरू बेनबंसी, आनंद यादव, आनंद तिवारी, कोषाध्यक्ष कमलेश मिश्रा, सुदर्शन, रवि, अजय सेठ सहित संगठन के पदाधिकारीगण  उपस्थित रहे।
संस्था संरक्षक ध्रुव कुशवाहा ने बताया कि सेवा का भाव लोगों में स्वयं प्रस्फुटित होता है, जो अद्वितीय एवम अलौकिक होता है। इस कार्यक्रम में आए हुए सभी लाभार्थियों एवं आगंतुकों को संस्था-अध्यक्ष शैलेंद्र द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस