जनपद की तीन आश्रम पद्धति के विद्यालय पर सोलर प्लान्ट से प्रकाश


जौनपुर। जनपद में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए नेडा की तरफ से काफी प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत जनपद के तीन आश्रम पद्धति विद्यालयों में 20-20 किलो वॉट का ऑफ ग्रिड सोलर पावर प्लांट लगाया गया है। जिससे ऊर्जा की बचत हो सके। इसमें एक किलो वॉट की कीमत 1.74 लाख है, जिसको स्वयं सरकार वहन कर रही है।जनपद के सिरकोनी ब्लाक के गयासपुर आश्रम पद्धति विद्यालय, धर्मापुर ब्लाक के हरगोविंदपुर में आश्रम पद्धति विद्यालय, केराकत के मटियारी में आश्रम पद्धति विद्यालय में सोलर पावर प्लांट लगाया जाएगा। इसके तहत एक विद्यालय में सोलर पॉवर प्लांट लगाने में करीब 34.80 लाख रुपये खर्च आए हैं। इसके लिए प्राथमिक शिक्षा की तरफ से शासन स्तर पर नेडा ऊर्जा की बचत के लिए सरकार की तरफ से सोलर पावर प्लांट को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद के तीन आश्रम पद्धति विद्यालयों में 20-20 किलो वॉट का सोलर प्लांट लगाया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस