डाॅ अवध नाथ पाल बने सपा के जिलाध्यक्ष, बात करने का प्रयास रहा असफल


जौनपुर। समाजवादी पार्टी ने लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के जिला स्तरीय संगठन में बड़ा फेरबदल कर दिया है इस फेरबदल की जद में जनपद जौनपुर भी आया। यहां पर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे लालबहादुर यादव को हटाकर अब डाॅ अवध नाथ पाल पर भरोसा जताते हुए डाॅ पाल को जिलाध्यक्ष बना दिया गया है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का पत्र आते ही डाॅ पाल को लेकर बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया सपा जनों ने डाॅ पाल को बधाई ज्ञापित करते हुए उनका स्वागत अभिनन्दन किया है। हलांकि संगठन को मजबूती देने और संगठनात्मक ढांचे की चूर पेंच कसने आदि के मुद्दे पर डाॅ पाल से उनके मोबाइल नंबर पर बात करने का प्रयास किया लेकिन डाॅ पाल ने फोन रिसीव नहीं किया। संगठन के संचालन में उनकी क्या प्राथमिकतायें होगी नहीं पता चल सका है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस