अतीक अहमद को उमेश हत्याकांड में पुलिस प्रयागराज लेकर आ रही है करेगी पूंछ-ताछ


उमेश पाल हत्याकांड में नामजद माफिया अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से यूपी लाए जाने की तैयारी चल रही है। रविवार को यूपी पुलिस साबरमती जेल पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि अतीक अहमद को सड़क मार्ग से प्रयागराज लाया जाएगा।
इसके साथ ही माफिया अतीक अहमद के भाई और पूर्व विधायक अशरफ को भी बरेली जेल से प्रयागराज लाया जाएगा। दोनों से उमेश पाल हत्याकांड के बारे में पुलिस पूछताछ करेगी। हालांकि प्रयागराज के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनकी पुलिस अतीक को लाने गुजरात नहीं गई है।
माफिया अतीक अहमद को साबरमती जेल से प्रयागराज सड़क मार्ग से लाया जाएगा। उसे लाने में करीब 24 घंटे का वक्त लगेग। इसके लिए पुलिस और एसटीएफ ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सूत्रों के अनुसार अतीक को कभी भी पुलिस साबरमती जेल से लेकर प्रयागराज के लिए निकल सकती है। इसके चलते साबरमती जेल के बाहर काफी गहमा गहमी का माहौल बना हुआ है। 
उमेश पाल हत्याकांड के मामले में पूर्व सांसद माफिया अतीक अहमद, उसके भाई पूर्व विधायक अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, पुत्र असद, अली, उमर, शूटर, गुलाम, साबिर, मुस्लिम गुड्डू आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इस मामले में पुलिस अब तक दर्जन भर से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और आधा दर्जन से अधिक मददगारों के मकानों पर बुलडोजर चला चुकी है। यह कार्रवाई अभी जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस