सुरतरंग प्रतियोगी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा 22 प्रतिभागी क्षेत्रीय फाइनल के लिए चयनित

जौनपुर। संगम कला ग्रुप नयी दिल्ली द्वारा आयोजित 40 वां राष्ट्रीय टैलेंट हंट प्रतियोगिता " सुरतरंग " का ऑडिशन वाराणसी चैप्टर के तहत जनपद जौनपुर स्थित मोहम्मद हसन पी जी कॉलेज में आयोजित किया गया जिसमे कई कलाकारों ने अपने गीत संगीत का जलवा दिखाया और अपनी गायन प्रतिभा का परिचय दिया l शहर में छिपी प्रतिभाओं का प्रदर्शन देख सभी श्रोता मन्त्रमुग्ध हो उठे l प्रतियोगिता सब - जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित हुई l कुल करीब 160 प्रतिभागी प्रतियोगिता में शामिल हुए जिसमें 22 प्रतिभागियों का चयन क्षेत्रीय फाइनल के लिये किया गया l

प्रतियोगियों में हर्ष, केशीवी शर्मा,अनुपम भारती, योगिता रिया अपने -अपने वर्ग में प्रथम रहे l चयनित प्रतिभागी स्टेट फाइनल हेतु दिनांक 4 जून को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अपनी गायन का प्रदर्शन करेंगे जहाँ से चयनित प्रतिभागियों को दिल्ली भेजा जायेगा l कार्यक्रम के मुख्य अथिति सहायक वित्त लेखा अधिकारी ( बेसिक शिक्षा ) जितेंद्र कुमार मौजूद रहे जिन्होंने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित करके किया l उन्होंने सभी बच्चों को सुभकामनाये दी और बताया कि इस तरह के कार्यक्रम हमेशा होते रहने चाहिए l निर्णायक के भूमिका में अविनिद्र तिवारी, पंडित सूर्यप्रकाश मिश्र एवं निकिता सिंह शामिल रही  l कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया l 
संस्था के क्षेत्रीय प्रमुख कृष्णा पटेल ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनायें दी l उन्होंने कहा कि सुरतरंग प्रतियोगिता एक सुनहरा मंच है और इस तरह का अनूठा कार्यक्रम पहली बार जौनपुर में हो रहा है जो शहर की प्रतिभाओं के  लिये अच्छा संकेत है l संस्था की महासचिव सुनैना सिंह ने बताया है कि जौनपुर संगीत के लिये जाना जाता है l जौनपुर घराने से बहुत सी प्रतिभाएं निरंतर आगे आती रही है l
कार्यक्रम को सफल बनाने में ज्योति श्रीवास्तव, नूपुर श्रीवास्तव, उदय शंकर मौर्या आदि ने अपना सहयोग दिया l

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस