जौनपुर: अलग अलग सड़क दुर्घनाओ में तीन की हुई मौत तो तीन है घायल


जौनपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार को हुए सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। खुटहन क्षेत्र के नेवादा गांव के संपर्क मार्ग पर बाइक से गिरकर जगबंदनपुर गांव निवासी सुरेश सिंह (53) घायल हो गए। वह घर पर बगैर बताए बाइक से नेवादा गांव की तरफ गए थे। वह काफी देर घर नहीं लौटे तो परिवार के लोग उनकी तलाश करते रहे।
इस दौरान नेवादा गांव के संपर्क मार्ग पर राहगीरों ने उन्हें घायल अवस्था में सड़क पर गिरा देखा। इसकी सूचना उनके घर वालों को दी। घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
महराजगंज थाना क्षेत्र के राजाबाजार में प्रयागराज रोड पर सीमेंट और ईंट लाद कर जा रहे टैक्टर की चपेट में आने से बदलापुर निवासी मनमोहन (32) पुत्र हरिलाल की मौत हो गई।  वह शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे बाइक से महराजगंज से बदलापुर की तरफ जा रहा था। महराजगंज तिराहा मोड़ पर ट्रैक्टर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर का पहिया सिर पर चढ़ने के कारण मौके पर ही मनमोहन की मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर को थाने ले गई। 
इसी थाना क्षेत्र के ही ठाकुरदीनगंज राजाबाजार के पास एक बाइक सड़क किनारे पलट गई। शादी में शामिल होने जा रही पट्टी प्रतापगढ़ के विभानी निवासी फूलपत्ती देवी (52) पत्नी बरखू की मौत हो गई। वह अपने रिश्तेदार प्रतापगढ़ थाना के कन्हई के अंती निवासी रामजनक पुत्र गंगादीन के यहां जा रही थी। ठाकुरदीनगंज के पास सामने से तेज रफ्तार बाइक को बचाने में वह अनियंत्रित होकर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक चला रहा विक्की भी घायल हुआ। शाहगंज क्षेत्र के बड़ागांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। सरपतहां थाना क्षेत्र के रुधौली गांव निवासी शिवम(18) पुत्र राजेंद्र व दीपक यादव(18) पुत्र राम चंदर यादव रुधौली से शाहगंज जा रहे थे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस