जानिए जौनपुर के इस भाजपा नेता ने आखिर जहर क्यों खाया, पुलिस पर जानें क्या है आरोप

 

जौनपुर। भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री भोले सिंह ने शनिवार की दोपहर अचानक जहर खा कर जीवन लीला खत्म करने का प्रयास किया है। हलांकि उनका उपचार डाॅ वीएस उपाध्याय के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। इस घटना ने पार्टी से लेकर गांव और परिवार पुलिस में हडकंप मचा दिया है। घटना की खबर वायरल होते ही पुलिस के अधिकारी मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिए है। आरोप है कि एक पूर्व सांसद के इशारे पर पुलिस भोले सिंह और उनके परिजन का उत्पीड़न कर रही है।
यहां बता दे कि विगत 14 मई की रात तीन बजे थाना गौराबादशाहपुर क्षेत्र स्थित प्रसाद इंस्टीट्यूट के पास केराकत तिराहा पर ट्रक ने थाना बक्सा क्षेत्र स्थित ग्राम कुल्हनामऊ निवासी दो युवको शिवजीत और सुजीत कुमार को कुचल दिया था जिससे दोंनो की मौत हो गई थी।  घटना से गुस्साए कुल्हनामऊ के ग्रामीणों ने भाजपा नेता भोले सिंह की नेतृत्व में वाराणसी लखनऊ एन एच पर चक्का जाम करते हुए धरना प्रदर्शन किया, इसकी खबर आते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर लाठियां भाजकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। उसके बाद पुलिस ने उक्त भाजपा नेता सहित दर्जनों लोगों के खिलाफ चक्का जाम करने एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इसी को लेकर बीते शुक्रवार को भाजपा नेता भोले सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सांसद धनन्जय सिंह के दबाव में बक्शा थाने की पुलिस मुझे और मेरे परिवार को परेशान कर रही है। पुलिस हमें धनन्जय के पैरों पर झुकाना चाहती है। मेरे घर पर पुलिस दबिश देकर महिलाओं  को प्रताड़ित कर रही है मेरे नमकीन के कारखाने को तोड़ दी है। जिससे मैं और मेरा परिवार दुखी भी है। कल यानी 20 मई को दिन में 12 बजे भाजपा कार्यालय पर जहर खाकर जान देने की चेतावनी दे डाली थी। वायरल वीडियो के क्रम में शनिवार को भोले सिंह बीजेपी कार्यालय के बजाय कुल्हनामऊ गांव में पहुंच गए और जाकर जहर खा लिया। हलांकि 
मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए डॉ बीएस उपाध्याय के पास ले जाकर उनके प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस