सड़क दुर्घटनाओ में भाई-बहन सहित तीन की मौत, दो गम्भीर रूप से घायल


जौनपुर। जनपद में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटनाओ में भाई-बहन सहित तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। दुर्घटनाएं सिंगरामऊ बाजार के पेट्रोल पंप, मछलीशहर के समाधगंज और बदलापुर में हुईं है। 
सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के सिंगरामऊ बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को कार की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई। डडारी गांव निवासी दिनेश गौतम के पुत्र शिवम गौतम (20) अपनी बहन शिवानी गौतम (18) के साथ क्षेत्र के कबेली गांव में अपने मामा के यहां पुण्य तिथि में आए थे। सोमवार को यहां से घर जा रहे थे।
सिंगरामऊ बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। शिवानी कक्षा 12वीं की छात्रा थी और शिवम ग्रेजुएशन कर रहा था। दोनों के निधन से परिजनों में कोहराम मच गया। 
मछलीशहर के कुरनी गांव निवासी अनुज (18) पुत्र फूलचंद व आयुष(17) पुत्र स्व.प्यारेलाल निवासी कुरनी बैशवारी एक ही बाइक से समाधगंज बाजार जा रहे थे। गांव से निकलते ही अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन एंबुलेंस की सहायता से मछलीशहर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही अनुज की मौत हो गई। जबकि आयुष की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। 
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के जौनपुर रोड पर नहर की पुलिया के पास सरोखनपुर गांव में एक जीप और बाइक की हुई टक्कर में बाइक सवार जगतपुर निवासी अमित तिवारी को गम्भीर रूप से घायल होने की खबर है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस