बिजली आपूर्ति को लेकर डीएम हुए शख्त, विभाग के अधिकारियों को दिया यह निर्देश


जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में बिजली विभाग के उपखण्ड अधिकारी स्तर तक के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी। 
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि विद्युत आपूर्ति हर हाल में सुचारू रूप से उपभोक्ताओं को उपलब्ध करायी जाय। उन्होंने समीक्षा के दौरान पाया कि परिवर्तक समय से बदले जा रहे है, फिर भी परिवर्तकों की मरम्मत में तेजी लाई जाय ताकि परिवर्तक बदलने में अधिक समय न लगे। 
विद्युत उपकेन्द्रों पर अधिकारी एवं कर्मचारियों के नाम एवं मोबाईल नम्बर भी लिखे जाय। विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की विद्युत समस्या के समाधान के हेत कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो 24×7 घण्टें कार्य कर रहा है, जिसका मोबाईल नम्बर 9450963636 हैै। विद्युत आपूर्ति समस्या से निपटने के लिए समस्त प्रकार की समाग्री की स्टोर में उपलब्धता रहे, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या न हो। विभाग द्वारा विद्युत चोरी रोकने हेतु छापा मारे जाने पर किये गये विद्युत राजस्व निर्धारण की शत्-प्रतिशत वसूली की जाय। 
अगले 02 माह गर्मी और तेज होगी, जिसके दृष्टिगत पूर्व से ही तैयारिया कर ली जाय ताकि निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति किये जाने में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। सभी घरों को विद्युत संयोजन देने हेतु अवर अभियन्ताओं एवं अधिकारियों को लक्ष्य दिया जाय एवं उसकी समीक्षा की जाय।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ