हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में प्रदेश के टाप टेन की सूची में शामिल इन छात्र छात्राओ को डीएम ने किया सम्मानित


जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित हाई स्कूल/इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 में प्रदेश और जिला स्तर पर टॉप-10 मेधावी छात्राओं को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में छात्र/छात्राओं को एक लक्ष्य बनाकर के तैयारी करने तथा कड़ी मेहनत से पढ़ाई करने का सुझाव दिया।उन्होंने कहा कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता है जनपद में हाईस्कूल की परीक्षा में 9 छात्र-छात्राओं ने प्रदेश के टॉप-10 सूची में अपना स्थान बनाया तथा इंटरमीडिएट के दो छात्राओं ने प्रदेश के टॉप टेन सूची में स्थान प्राप्त किया। जिला स्तर के टॉप 10 सूची में हाई स्कूल के 20 एवं इंटरमीडिएट के 13 छात्राओं ने स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर हाईस्कूल के पीयूष सिंह एवं जेली मौर्या इंटरमीडिएट के रवि और मुस्कान यादव ने अपने विचार व्यक्त किए।
 इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मेंद्र शर्मा, माध्यमिक शिक्षक संघ के रमेश सिंह, सुधाकर सिंह, संतोष सिंह, धर्मेंद्र यादव सहित सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं मेधावी छात्रों के अभिभावकगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस