युवक की गला रेत कर हत्या लाश रेलवे ट्रैक पर फेंकी मिली, पुलिस हत्यारे की खोज में जुटी


जौनपुर। जिले के थाना जफराबाद क्षेत्र के रामदासपुर गांव में रेलवे पटरी के किनारे जलालपुर थाना क्षेत्र के इजरी गांव निवासी युवक की धारदार चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी गई। आज गुरुवार को गांव वालों ने शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस हत्या में प्रयोग किए गए चाकू को पास से बरामद कर लिया। कातिलों तक पहुंचने के लिए डाग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।
इजरी गांव निवासी संदीप कुमार मिसिरपुर गांव में मिश्री लाल के घर आता जाता था। बुधवार की रात अपनी मोटरसाइकिल से आया हुआ था। रात में उसकी गला रेत कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या मिश्री लाल के घर में की गई। घर के अंदर भारी मात्रा में खून गिरा हुआ मिला है। उसके बाद उसको घर से लगभग 300 मीटर दूर रेलवे पटरी के किनारे तथा उसके मोटरसाइकिल वाहन को भी फेंक दिया गया। डाग स्क्वायड युवक की लाश के बाद मिश्री लाल के घर में पहुंचा। मिश्री लाल उसकी पत्नी प्रेमा देवी घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस