छात्र इंग्लिश और कम्प्यूटर का ज्ञान रख कर अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकता है - अब्दुल समद

जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज जौनपुर के बी.एड  संकाय एवं बीटीसी कालेज के छात्र-छात्राओं के साथ उत्तर प्रदेश के पूर्व उच्च शिक्षा सचिव अब्दुल समद (रिटायर्ड आईएएस अधिकारी) ने अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं को सफलता के कुछ राज बताये इस क्रम में उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को अपनी सम्पूर्ण ऊर्जा के साथ तैयार हो कर प्रतियोगात्मक परीक्षाओं में सफलता के लिए तीन चीजों का ध्यान देना आवश्यक है जिसमें कौशल क्रियाएं, इंग्लिश स्पीकिंग,कम्प्यूटर दक्षता एवंम आर्थिक क्षेत्रों की गतिविधियों का ज्ञान अति आवश्यक है साथ ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपने संपूर्ण ऊर्जा को उस प्रकार खपाना होगा जैसे किसी व्यक्ति को सागर में कुछ लोग मिलकर डूबा रहे हो तो वह व्यक्ति अपनी पूरी ऊर्जा के साथ उन सभी का मुकाबला करके पानी से बाहर आने के लिए प्रयास करें ठीक वैसे ही संघर्ष करके अपने लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।


इस अवसर पर महाविद्यालय के  बी.एड एवंम बीटीसी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने पूर्व उच्च शिक्षा सचिव अब्दुल समद का फूलों एवं मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने पूर्व उच्च शिक्षा सचिव का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया इस मौके पर महाविद्यालय परिवार, प्राध्यापकगण मौजूद रहा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस