आज से चलेगा अवैध बस टैक्सी स्टैण्ड के खिलाफ अभियान, डीएम एसपी को प्रमुख सचिव गृह का शख्त आदेश


सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बृहस्पतिवार से प्रदेश में अवैध टैक्सी स्टैंड, बस स्टैंड, रिक्शा स्टैंड, अवैध वाहनों के संचालन तथा अवैध वसूली अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलेगा। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने इस बाबत सभी मंडलायुक्तों, पुलिस आयुक्तों, जिलाधिकारी व सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं।
प्रमुख सचिव गृह ने कहा है कि यह विशेष अभियान 31 मई 2023 तक चलाया जाएगा। खास तौर से सड़क राजमार्गों पर हर प्रकार की अवैध वसूली रोकने के लिए सरकार ने यह सख्त कदम उठाया है। कहा है कि जिलों में जिला प्रशासन, नगर निकाय, पीडब्लूडी, अन्य संबंधित विभागों तथा परिवहन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त टीमें गठित करें।
खास तौर पर अवैध स्टैंड चलाने वाले ठेकेदारों पर एक्शन हो। वैकल्पिक स्थल व वेंडिग जोन के स्थान निर्धारित कराकर ही अवैध अतिक्रमण हटवाया जाए। वैकल्पिक स्थानों के चिन्हीकरण के पश्चात ठेले, रेहड़ी आदि वहां लगवाएं। वाहनों के अवैध संचालन करने वालों को सड़क परिवहन माफिया के रूप में चिन्हित करें और उन पर कड़ी कार्रवाई करें। वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर पर आकस्मिक चेंकिग की जाए।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस