मछली मारने के विवाद को लेकर तड़तड़ाई गोली एक युवक गम्भीर रूप से घायल मचा हड़कंप, पुलिस छानबीन में जुटी


जौनपुर। जनपद के थाना बक्शा क्षेत्र स्थित चितरसारी गांव में सई नदी के किनारे मछली मारने के विवाद को लेकर बुधवार को दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास मारपीट हो गई।मारपीट के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के उपर अवैध असलहे से गोली फायर कर दिया। इस घटना में गम्भीर रूप से घायल युवक को उसके परिजनो ने उपचार के लिए बक्शा सीएचसी पर ले गये, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
घटना के संबंध में पुलिस के कथनानुसार, गांव के कुछ युवक सई नदी में मछली मारने गए थे। इसी दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट होने लगी। जब तक अन्य साथी विवाद को सुलझाते तब तक एक युवक ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली थाना बक्शा निवासी अखिलेश निषाद(26) के कमर के पास लगी। गोली लगते ही वह गिर गया।घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। वहां मौजूद अन्य साथियों व परिजनों ने अखिलेश को सीएचसी बक्शा में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में तीन नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। गोली चलने की खबर आते ही पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किये है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस