तेज रफ्तार स्कॉर्पियो लील गयी एक परिवार की चार जिंदगियां,जानें कैसे हुई दुर्घटना


लखनऊ स्थित विकास नगर मामा चौराहे के पास मंगलवार को देर रात तेज रफ्तार बेकाबू स्कॉर्पियो ने स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी पर सवार दंपति व उसके दोनों बेटे स्कॉर्पियो में फंसकर करीब सौ मीटर तक घिसटते रहे। आखिर में चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। हादसे में चारों की मौत हो गई।
लहरपुर सीतापुर निवासी राम सिंह(35) अपनी पत्नी ज्ञाना देवी (32) और दोनों बेटों के साथ स्कूटी से रात करीब दो बजे मामा चौराहे के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान टेढ़ी पुलिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी में टक्कर मार दी। भागने की कोशिश की तो स्कूटी समेत पूरा परिवार उसमें फंसकर घिसटता रहा। आखिर में चालक फरार हो गया।
विकासनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने चारों को ट्रामा पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। नंबर के आधार पर पता चला कि किसी राजेंद्र कुमार पाल के नाम पर स्कॉर्पियो रजिस्टर है। संदिग्धता के आधार पर एक को हिरासत में लिया गया है। ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला शुरुआती जांच में सामने आ रहा है। साक्ष्य जुटने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस