मौसम विभाग का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ के चलते इन इलाको में तेज हवा के साथ वर्षात के आसार

मौसम विभाग के अनुसार,उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार हैं। इस दौरान 40 किमी की ज्यादा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक के अनुसार, 29 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके चलते उत्तर प्रदेश के वेस्ट में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसी के साथ अगले तीन दिनों तक जारी रहेगी।
मौसम विभाग ने आज बुधवार से लगातार शुक्रवार तक वेस्‍ट यूपी समेत प्रदेश के 35 जिलों में प्री-मानसून बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज रफ्तार आंधी चल सकती है। वहीं, बिजली गिरने का भी अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, केरल में मानसून 4 दिन लेट पहुंचने का असर यूपी में भी दिखेगा। यूपी में मानसून 20 जून तक एंट्री कर सकता है।
इन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट
अलीगढ़, हाथरस, मुजफ्फरनगर, रामपुर, शाहजहांपुर, एटा, बागपत, बरेली, बदायूं, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, अमरोहा, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ, हापुड़, सहारनपुर, फिरोजाबाद, मेरठ, हापुड़,मैनपुरी, शामली, बिजनौर, नजीबाबाद , फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, कन्नौज, चित्रकूट, कानपुर देहात, प्रयागराज, वाराणसी (पूर्वांचल) सहित वेस्ट यूपी के लोनी देहात, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन, गाजियाबाद में हल्की तीव्रता वाली बारिश हो सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस