सिटी मजिस्ट्रेट के बुलडोजर ने बगैर नक्शा पास कराये निर्माणाधीन मकान को किया ध्वस्त


जौनपुर। नगर में सिटी मजिस्ट्रेट का बुलडोजर एक शहर में निकला तो इस बार बिना नक्शा के निर्माण करा रहे भवन के ऊपरी हिस्से को गिरा दिया गया। यह कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई। इससे बिना नक्शा के निर्माण करा रहे लोगों में हड़कंप है। साथ ही जर्जर मकान में रह रहे लोगों को आवास खाली करने का निर्देश भी दिया।
सद्भावना पुल के समीप संरक्षित क्षेत्र में रामअवध निषाद की तरफ से भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इसका नक्शा विनियमित क्षेत्र से नहीं पास था। सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने पहुंचकर निर्माण को जेसीबी से गिरा दिया। इसके अलावा उन्होंने जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन के बाहर जर्जर मकान में रहने वाले लोगों को निर्देश दिया कि मकान को तीन दिन के अंदर खाली कर दें अन्यथा कोई अनहोनी होगी तो उसके जिम्मेदार रहने वाले स्वयं होंगे। इस दौरान जर्जर मकान को गिराने को लेकर चेतावनी दी। सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने कहा कि अगर किसी भी जर्जर मकान में स्वामित्व का विवाद भी चल रहा है और आसपास के लोगों द्वारा शिकायती पत्र दे दिया गया कि जर्जर मकान से उनको खतरा है तो आम जनता की सुरक्षा को देखते हुए गिरवा दिया जाएगा। साथ ही अधिक संख्या में लोग नक्शा बनाने के बाद ही निर्माण कार्य करें।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ