जौनपुर सहित वाराणसी मंडल में मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, जानिए किस दिन होगी बारिश

जौनपुर। हीट वेव से पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में सूरज से आग बरस रही है। पारा 43 के पार है। ऐसे में आईएमडी ने वाराणसी मंडल में यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में पूर्वांचल स्थित वाराणसी मंडल के जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली और वाराणसी में हीट वेव का अलर्ट है। यहां पारा 43 के पार जाने की संभावना आईएमडी ने जताई है।
मौसम विभाग की वेबसाइट ने सोमवार के लिए वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली में यलो अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब यहां गर्म हवाएं यानी हीट वेव चलेंगी। लू के थपेड़ों का एहसास होगा और पारा 43 से 44 के पार होगा। इसके अलावा रातें गर्म होंगी। वाराणसी मंडल में अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के आस पास रहने की संभावना जाहिर की गई है।
वाराणसी में आद्रता 38 प्रतिशत आंकी गई है इससे मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। गर्म हवा ने सुबह 5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रहीं थीं। जो दोपहर बाद 18 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने की उम्मीद है।
आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार दो दिनों के अंदर वाराणसी मंडल में भी मानसून प्रवेश कर जाएगा। वाराणसी मंडल में 21 जून से साथ बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। 21 जून से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ