जानिए आखिर इमाम ने मस्जिद में खुद को फांसी के फंदे पर क्यों लटकाया और कर ली जीवन लीला खत्म


जौनपुर। जिले के थाना मीरगंज क्षेत्र स्थित रामगढ़ गोगावल गांव की मस्जिद के कमरे में इमाम ने फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी है। सोमवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जनपद बस्ती के थाना छावनी के इंदौली गांव निवासी मो. हुसैन जौनपुर स्थित थाना मीरगंज के क्षेत्र रामगढ़ गांव के गोगावल बस्ती स्थित मदीना मस्जिद में रहकर नमाज पढ़ाने का काम करता था। साथ में बच्चों को अरबी भाषा की तालिम देता था। चार दिन पहले ही वो बस्ती से लौटा था। वह मस्जिद के अंदर बने एक कमरे में रहता था।
सोमवार अलसुबह उसने अजान नहीं दिया तो गांव का एक व्यक्ति मस्जिद पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो वह अजान देकर वापस लौट गया। सुबह अरबी भाषा की तालिम लेने पहुंचे बच्चों ने खिड़की से देखा तो इमाम फंदे से लटका था। उन्होंने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस