जनेश्वर मिश्र समाजवाद के असली ध्वज वाहक थे- डाॅ अवधनाथ पाल



जौनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर छोटे लोहिया स्वं जनेश्वर मिश्र की जयन्ती निवर्तमान जिलाध्यक्ष डाॅ अवधनाथ पाल की अध्यक्षता में मनाया गया तथा गोष्ठी आयोजन कर मासिक बैठक हुआ। उनके विचारों को बारे में चर्चा किया गया । 
अध्यक्षता करते हुए डाॅ अवधनाथ पाल ने कहा समाजवादी राजनीति की चर्चा हो तो जनेश्वर मिश्र का नाम लिए बिना चर्चा पूरी नहीं होती चाहे वो नेताजी रहे हो या राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समाजवाद पर बोलते हुए दोनों ही नेता जनेश्वर मिश्र का नाम जरूरी तौर पर लेते है समाजवादी नेता और जनेश्वर मिश्र को छोटे लोहिया के नाम से भी पुकारते है। जनेश्वर मिश्र समाजवादी नेता डॉ राम मनोहर लोहिया के बडे अनुयायियों में गिने जाते है छात्र जीवन से ही लोहिया के विचारों का प्रभाव पड़ गया था। समाजवादी युवजन सभा ज्वाईन करने पहली बार राम मनोहर लोहिया के संपर्क मे आये और लोहिया के साथ लम्बे समय तक काम किये । जनेश्वर मिश्र जब भी सरकार में रहे सदा कमजोर वर्ग किसानों की आवाज उठाने का काम किए और उनके कार्य काल में जो काम कमजोर शोषित वर्ग के लिए हुआ है आज भी लोग याद करते हैं। डाॅ पाल ने मासिक बैठक में कहा बताया कि 9 अगस्त को विधानसभाओं में सेक्टर स्तर पर जन पंचायत आयोजित किया जायेगा जन पंचायत में मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव द्वारा विकास कार्यों का जन जन तक समझना और वर्तमान सरकार द्वारा हो रहे शोषित वंचित किसान नौजवान पर हो रहे अत्याचार को बताना है।
 बैठक मे मुख्य रूप से पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व अध्यक्ष राजबहादुर यादव, महेन्द्र यादव, राजेन्द्र यादव टाइगर, राहुल त्रिपाठी, हिरालाल विश्कर्मा, मेवालाल गौतम, दिनानाथ सिंह, इर्शाद मंसूरी, लाल मोहम्मद रानी रमापति यादव,अजमत अली कलीम अहमद साजिद अलीम,तारा त्रिपाठी, रामू मौर्या,रत्नाकर चौबे, घनश्याम यादव, राजदेव पाल शबनम नाज, अनील दूबे, सूर्यभान यादव, राम इकबाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ