अशोका में स्थापित होगा सेंटर फॉर एंटरप्रेन्योरशिप


अशोका ने एडुज्ञान इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड के साथ 10000 वर्गफुट के आधुनिक अशोका सेंटर फॉर एंटरप्रेन्योरशिप स्थापित करने के लिए एमओयू साइन किया। अशोका के चेयरमैन ई० अंकित मौर्या और एडुज्ञान के निदेशक श्री श्लोक कुमार ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये।  चेयरमैन अशोका ने सुनिश्चित किया की यह सेंटर इच्छुक उद्यमियों को सही मंच प्रदान करेगा।  वाईस चेयरमैन अशोका अमित मौर्या ने बताया कि सेंटर फॉर एंटरप्रेन्योरशिप का लक्ष्य उत्तर प्रदेश और पड़ोसी राज्यों में नवाचार आधारित स्टार्टअप और उद्यमियों का मार्गदर्शन एवं सहयोग करना है। इंस्टिट्यूट की निदेशक डॉ० सारिका श्रीवास्तव ने कहा कि अशोका के छात्र उद्योग और फंडिंग एजेंसीयो के सलाहकारों की मदद से अपने नवाचार को सफल बिजनेस मॉडल में बदल देंगे।  समारोह में निदेशक फार्मेसी डॉ० बृजेश सिंह, रजिस्ट्रार श्री अशीम देव, अटल इन्क्यूबेशन से श्री प्रमोद जायसवाल एवं सेंटर समन्वयक ई0 एस0एन0 सिंह उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस