छह अगस्त को जौनपुर के तीन रेलवे स्टेशनो के सौंदर्यीकरण का होगा शिलान्यास



जौनपुर । यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण व सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस योजना में जनपद जौनपुर के तीन रेलवे स्टेशनो को लिया गया है। रामपुर स्टेशन का पीएम मोदी वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। उसी के तहत जौनपुर में तीनो स्टेशनों जौनपुर जंक्शन, शाहगंज जंक्शन और जंघई जंक्शन के भी कायाकल्प का एलान होगा। रामपुर के साथ ही देश के 507 रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सौंदर्यीकरण किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह अगस्त को इस योजना का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। इस आशय की खबर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने दी है।
उन्होंने आगे बताया कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण व सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस योजना के तहत यात्रियों की स्टेशन तक पहुंच, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, शौचालय, लिफ्ट, एस्केलेटर, मुफ्त वाईफाई, स्वच्छ जल, स्वच्छता जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस