हरित तालिका तीज व्रत की तैयारियों में जुटी महिलाएं,बाजारो में बढ़ी भीड़


अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर महिलाएं हरतालिका तीज व्रत की तैयारियों में जुटी हुई हैं। बाजारों में सौंदर्य प्रसाधन, कपड़ा सहित सुहाग से जुड़े सामानों की खरीदारी के लिए भीड़ बढ़ने लगी है। सोमवार को सुहागिनें भगवान शिव और पार्वती की आराधना कर पति की लंबी उम्र की कामना करेंगी। वहीं कन्याएं अच्छे वर की प्राप्ति के लिए पूजन अर्चन करेंगी।
तीज व्रत को लेकर लोगों के घरों में कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं। पर्व के दौरान नए वस्त्र को पहनने की परंपरा है। ऐसे में कपड़ों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ दिख रही हैं। पर्व में महज एक दिन का समय शेष रहने के कारण शनिवार को शहर के ओलंदगंज, कोतवाली, बदलापुर पड़ाव पालिटेक्निक चौराहा समेत ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार स्थित दुकानों पर खरीदारों की भीड़ दिखी।
दुकानों पर महिलाएं विशेष तौर पर श्रृंगार के सामानों की खरीद में अधिक व्यस्त दिखीं। सुबह से प्रारंभ हुई खरीदारी का दौर पूरे दिन चलता रहा। कपड़ा, सौंदर्य प्रसाधन, आभूषण आदि की दुकानों पर ज्यादातर महिलाएं खरीदारी में मशगूल रहीं। हाथों में मेंहदी रचाने का भी क्रम शुरू हो गया है। आचार्य रजनीकांत दि्वेदी ने बताया है कि सोमवार को हरतालिका तीज मनाया जाएगा। तीज का व्रत महिलाओं व कुमारी कन्याएं उत्साह के साथ मनाती है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस