सपाईयों विधि विधान के साथ ऐसे मनायी शिल्पी देवता विश्वकर्मा की जयन्ती


जौनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर भगवान विश्वकर्मा की जयन्ती विधि पूर्वक हवन पूजन के साथ किया गया। सपा के निवर्तमान अध्यक्ष डाॅ अवधनाथ पाल के अनुसार यह कार्यक्रम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आयोजित किया गया है। एक जिला नहीं बल्कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं द्वारा भगवान विश्वकर्मा जी की जयन्ती पूजा अर्चन के साथ किया जा रहा है। डाॅ पाल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी वे देवता हैं जो हर काल में सृजन और निर्माण के देवता रहे हैं भगवान विश्कर्मा को यंत्रों का देवता भी माना जाता हैं सम्पूर्ण सृष्टि में जिन भी वस्तुओ का सृजन हो रहा है सभीभगवान विश्वकर्मा की देन है। इसी कारण से किसी कार्य के निर्माण और सृजन से जूडे हुए लोग भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते है।
हिंदू मान्यताओं के अनुसार प्राचीन काल में  देवी देवताओं के महल और अस्त्र शस्त्र भगवान विश्वकर्मा ने ही बनाया है इसलिए इन्हें वास्तुकार और निर्माण का देवता कहा जाता है धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विश्वकर्मा त्रेता युग में इन्द्र लोक, द्वापर में लंका, हरिद्वार एवं हस्तिनापुर कलयुग में जगन्नाथ पुरी आदि का निर्माण किया था। इसके अलावा शिवजी का त्रिशूल, पुष्पक विमान, इन्द्र का व्रज और भगवान विष्णु लिए सुदर्शन चक्र भी विश्वकर्मा जी ने बनाया था। शास्त्रों के अनुसार भगवान विश्कर्मा जी सृष्टि के पहले शिल्पकार, वास्तुकार और इंजीनियर हैं। धर्म ग्रंथ के अनुसार जब ब्रह्माजी ने सृष्टि की रचना की तो इसके निर्माण कार्य की जिम्मेदारी भगवान विश्कर्मा जी को दी। शास्त्रों के अनुसार भगवान विश्वकर्मा जी ब्रह्मा जी के सातवें पुत्र हैं। 
विश्वकर्मा पूजनोत्सव कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष सपा लालबहादुर यादव, पूर्व अध्यक्ष जिला  पंचायत राजबहादुर यादव, पूर्व प्रदेश सचिव राजन यादव, राजेश विश्कर्मा, हीरालाल विश्कर्मा, सोचनराम, विश्कर्मा, राहुल त्रिपाठी,इर्शाद मंशूरी, गुलजीत विश्कर्मा, दीपक विश्कर्मा, राजेन्द्र टाइगर,प्रदेश सचिव विवेक रंजन यादव बबलू,राजेश यादव, अनवारुल गुड्डू, मेवालाल गौतम, शिवप्रकाश विश्कर्मा, प्रमोद विश्कर्मा, अनील दूबे, लाल मोहम्मद रायनी, विरेन्द्र यादव, डां जंगबहादुर यादव, अखिलेश यादव, धर्मेंद्र सोनकर, सुभाष पाल,मालती निषाद,डां शबनम नाज,सोनी यादव,सोनी सेठ,दिनेश गौतम, अजय प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।ग

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस