आखिर छात्र ने अपने प्रोफेसर पर हमला क्यों किया जानें कारण, प्रोफेसर अस्पताल में भर्ती,छात्र पर एफआईआर दर्ज


काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में रविवार को मार्निंग वॉक के दौरान कॉमर्स फैकल्टी के डीन प्रोफेसर जीसीआर जायसवाल पर एक छात्र ने हमला बोल दिया। एक के बाद एक कई थप्पड़े जड़ने के बाद लात-जूतों से जमकर पिटाई की। चीख पुकार सुनकर जब तक लोग मौके पर पहुंचते तब तक आरोपी छात्र फरार हो गया। हमले में प्रोफेसर को गंभीर चोटें आईं हैं। उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। महामना की बगिया में सरेराह घटी घटना से परिसर में दहशत की स्थिति है।
बीएचयू में वाणिज्य संकाय के प्रमुख व राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद के पूर्व कुलपति प्रोफेसर जीसीआर जायसवाल का आवास त्रिवेणी हॉस्टल के पास है। वो रोजाना की तरह रविवार सुबह भी मॉर्निंग वॉक पर निकले। आवास से थोड़ी दूरी पर पर ही बाइक सवार एक छात्र ने उन्हें रोक लिया।
प्रोफेसर जायसवाल ने रोकने के कारण पूछा तो बाइक सवार छात्र ने थप्पड़ जड़ दिया। इससे पहले कि प्रोफेसर कुछ समझ पाते छात्र ने थप्पड़ के साथ ही लात-जूतों की बौछार कर दी। प्रोफेसर ने शोर मचाया तो आरोपी छात्र बाइक समेत फरार हो गया। सूचना पाकर प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची। आननफानन प्रोफेसर को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।
जिस जगह यह घटना घटी वहां से कुछ ही दूर पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के कर्मी भी बैठे थे। आरोप है कि जिस छात्र ने इस घटना को अंजाम दिया उसे छह माह पहले मारपीट की ही एक घटना में निलंबित किया गया था। वह कई दिनों से निलंबन खत्म करने  की मांग कर रहा था।
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में प्रो.जायसवाल की पत्नी के साथ ही प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम भी मौजूद है। प्रो.जायसवाल की पत्नी ने बताया कि घटना क्यों हुई, यह समझ नहीं आ रहा है। पुलिस को तहरीर देंगे। फिलहाल प्रोफेसर का एमआरआई कराया जा रहा है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस