स्वस्थ शरीर के लिए नियमित व्यायाम जरूरी : प्रो. वंदना सिंह



महिला छात्रावास में हुआ जिम का उद्घाट्न

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास में व्यायामशाला का उद्घाटन बुधवार की शाम कुलपति प्रो. वंदना सिंह द्वारा किया गया l  कुलपति  प्रो. सिंह ने कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का विकास होता है l छात्राओं के बौद्धिकता का विकास कक्षाओं में होता है जबकि स्वस्थ शरीर नियमित व्यायाम से प्राप्त होता है।विद्यार्थियों को व्यायाम को अपने नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए  
कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि स्वस्थ शरीर से ही व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है । यह मन के तनाव को दूर करने में सहायक होता है।  छात्रावास मुख्य संरक्षक प्रोफेसर रजनीश भास्कर ने कहा कि बदलते परिवेश थोड़ी सी लापरवाही करने पर में बीमारियों का शरीर पर हमला करना आसान हो जाता हैl कम आयु में लोगों को दिल का दौरा पड़ जा रहा है l इसके लिए वातावरण एवं खानपान की अहम् भूमिका है l   
समन्वयक आई क्यू सी. प्रो. मानस पाण्डेय ने नैक दृष्टिगत छात्रावास में सुविधाओं को बढ़ाने हेतु अपने सुझाव दिए l इस अवसर पर प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. देवराज सिंह, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. गिरधर मिश्र,  डॉ. सुनील कुमार, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ. झांसी मिश्रा, शुश्री जया शुक्ला, डॉ. नीतेश जायसवाल, डॉ. पुनीत धवन, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. प्रवीण सिंह, सत्यम उपाध्याय, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, लाल बहादुर, इमाम समेत कई शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहें l

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस