जौनपुर: जफराबाद थाना क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगो की दर्दनाक मौत, चालक गिरफ्तार,परिवार में कोहराम



जौनपुर। जनपद के थाना  जफराबाद क्षेत्र स्थित जफराबाद बाईपास मार्ग पर मुहल्ला ताड़तला के पास सुबह चाया की दुकान पर बैठकर चाय पीने गये चार व्यक्तियों को कार चलका ने रौंद दिये जिसमें तीन की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है जबकि एक की हालत गम्भीर है जिला अस्पताल में जीवन मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजते हुए शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। दुर्घटना के पश्चात ग्रामीण जनों ने चालक को पकड़कर दैहिक समीक्षा के साथ उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार थान क्षेत्र के ही समैसा गांव निवासी ओमकार यादव के लड़की जया की शादी मंगलवार 28 नवम्बर को थी। बुधवार 29 नवम्बर की सुबह बारात विदा हो गयी दहेज का कोई जरूरी सामान छुट गया था। ओमकार का पुत्र देव आशीष यादव अपने एक साथी साथ सिरकोनी धौरहरा से वह सामान देकर लौट रहा था।लोगों ने बताया कि उक्त स्थान पर कार की रफ्तार अत्याधिक तेज थी।
जफराबाद स्थित ताड़तला मुहल्ले के पास पहुंची तभी चालक को झपकी लगी और सड़क के किनारे गुमटी की चाय की दुकान पर आसपास के सहनवाज, राजदेव, सेवालाल एवं जवाहरलाल आदि चार पांच लोग सुबह सात बजे के आसपास चाय पीने के लिए बैठे थे। तेज रफ्तार गति से आ रही कार ने सभी को रौंदते हुए आगे निकली थी कि ग्रामीण जनों ने घेर लिया और चालक को पकड़ लिया। 
इस भीषण सड़क दुर्घटना में शहनवाज 26 वर्ष निवासी नैपुरा, राजदेव यादव 62 वर्ष बीघही थाना जलालपुर और सेवालाल 70  वर्ष निवासी उचवापुर थाना जलालपुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जवाहर लाल पाल 23 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण जनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतको के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजवा दिया और घायल को उपचार के जिला अस्पताल भेजवाया है जहां पर वह जीवन मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। इसके साथ ही चालक को हिरासत में लेकर अन्य विधिक कार्रवाई कर रही है। खबर यह भी है कि पुलिस खास कर सीओ सिटी तत्काल घटनास्थल पर पहुँच कर अन्य दूसरी हत्या जैसी घटना को रोक लिया अन्यथा ग्रामीण जनों का गुस्सा हत्या जैसी घटना को अंजाम दे सकता था।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस