मस्जिद में उर्दू पढ़ने गयी नाबालिग छात्रा के साथ मौलवी ने किया दुष्कर्म,एफआईआर दर्ज,आरोपी गिरफ्तार



वासना के भूखे भेड़िए किस वेश में कहां पर बेटी की अस्मत को तार तार कर दे अब कहना कठिन हो गया है। कानून भी ऐसे दरिन्दो में अपनी दहशत नहीं कायम कर पा रहा है। जनपद हमीरपुर स्थित कुरार थाना क्षेत्र के धार्मिक स्थल एक मस्जिद में उर्दू की पढ़ाई करने गई नाबालिग छात्रा के साथ मौलवी ने मस्जिद में ही दुष्कर्म कर डाला। छात्रा घर पहुंच रोते हुए घटना की जानकारी अपने स्वजन को दी। इसके बाद स्वजन ने कुरारा थाने पहुच तहरीर दी। वहीं पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र के बेरी गांव स्थित मस्जिद का मौलवी 24 वर्षीय मुन्तजिर आलम गांव की कई छात्र व छात्राओं को उर्दू पढ़ाता है। 29 नवम्बर बुधवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे सभी छात्र छात्राएं रोजाना की तरह मस्जिद में उर्दू पढ़ने के लिए पहुंची।एक घंटे की कक्षा के बाद जब छात्र-छात्राओं की छुट्टी हो गई तो सभी मस्जिद से बाहर जाने लगे। तभी मौलवी ने एक 11 वर्षीय छात्रा को वही रुककर मस्जिद में थोड़ा सफाई करने को कहा। इस छात्रा के साथ मौजूद उसका आठ वर्षीय छोटा भाई भी वही रुक गया।
सभी छात्र छात्राओं के जाने के बाद मौलवी ने छात्रा के छोटे भाई को चाकलेट देकर मस्जिद के बाहर बिठा दिया और छात्रा को मस्जिद के अन्दर कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा जब कमरे से बाहर निकली और रोते हुए अपने भाई के साथ घर पहुंची। जहां उसने स्वजन को सारी बात बताई। स्वजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे व थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव को तहरीर दी। इस पर थाना प्रभारी ने उन्हें थाने में बैठा लिया और जांच करने की बात कही।
जांच के बाद दोपहर तीन बजे पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इस संबंध में थाना प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। वहीं आरोपित मौलवी को गिरफ्तार कर पूछ-ताछ की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस