मोटरसाइकिल को बचाने में रोडवेज की बस खाई में पलटी आधा दर्जन घायल एक को गम्भीर चोट उपचार जारी


जौनपुर। जनपद के थाना खुटहन क्षेत्र के बनुआडीह गांव में प्रयागराज से शाहगंज राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की भोर में बाइक सवार को बचाने में एक रोडवेज बस सड़क से उतरकर गड्ढे में पलट गई। संयोग अच्छा था कि कोई हताहत नहीं हुआ। इसमें एक व्यक्ति के हाथ की हड्डी टूट गई। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज में भर्ती कराया गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने सभी यात्रियों को बाहर निकलवाया। 
शाहगंज डिपो की बस बृहस्पतिवार की भोर में प्रयागराज से सवारी लेकर शाहगंज की तरफ जा रही थी। उस समय बस में दो दर्जन यात्री सवार थे। बनुआडीह गांव के पास पहुंचने बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिसे बचाने के चक्कर में बस चालक ने बस को बाई तरफ मोड़ दिया। बस असंतुलित होकर सड़क के बगल में पलट गई। बस पर सवार बाबू(48) निवासी कोलकाता के दाए हाथ में गंभीर चोट आई है, वह शाहगंज में रहकर फेरीकर कबाड़ खरीदने का काम करता है। अन्य यात्रियों को हल्की फुल्की चोटें आईं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस