जौनपुर सिपाह चौकी क्षेत्र की घटनाः चन्दन मौर्य नामक युवक ने खुद को मारी गोली, बीएचयू रेफर, जानें क्या है कारण



जौनपुर। थाना कोतवाली की अधीनस्थ चौकी सिपाह के प्रभारी बदलने के साथ ही चौकी क्षेत्र के भवराजीपुर ससुराल में रह रहे चन्दन मौर्य पुत्र हरीलाल मौर्य मूल निवासी जनपद आजमगढ़ ने परिवारिक कलह के चलते खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया है। घटना के पश्चात ससुराल वाले और पुलिस जिला अस्पताल उपचार हेतु ले गए जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत को गम्भीर देख बीएचयू रेफर कर दिया हलांकि वह वाराणसी स्थित बीएचयू में जीवन मौत के बीच संघर्षरत है।
मिली खबर के अनुसार भवराजीपुर निवासी डाॅ सुरेश मौर्य की एक पुत्री दिव्यांग है। उसकी शादी उनके द्वारा जनपद आजमगढ़ निवासी चन्दन मौर्य से करते समय यहां भवराजीपुर में जमीन आदि देने का वादा करते हुए शादी कर दिया गया कीमती जमीन आदि पाने की लालच में चन्दन ने शादी कर लिया। यहीं पर ससुराल में रहते हुए सिपाह पुलिस चौकी के पास ही आजमगढ़ मार्ग पर अर्जुन जनरल स्टोर नाम से दुकान भी चला रहा था। कुछ समय से जमीन आदि के मुद्दे को लेकर ससुराल वालो से विवाद चल रहा था। आज गुरुवार को लगभग नौ बजे के आसपास अपनी जीवन लीला खत्म करने का निर्णय लेते हुए चन्दन मौर्य ने खुद को गोली मार लिया गोली सीना और पेट के मध्य लगी है।गोली कान्ड की घटना के बाद ससुराल वाले उसे अस्पताल पहुंचाये वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी स्थित बीएचयू को रेफर कर दिया गया है।
गोलीकांड के समय चौकी प्रभारी रहे अरविंद यादव स्थानांतरण के पश्चात चार्ज देकर अपनी रवानगी टीडी कॉलेज के लिए करा लिए नयी चौकी प्रभारी स्नेहा राय आयी नहीं थी। हलांकि पुलिस घटनास्थल पर गयी और निरीक्षण कर वापस लौट आयी। खबर है कि घटना के बाबत कोई तहरीर थाना अथवा चौकी पर नहीं दी गयी है। घायल चन्दन और उसके दिव्यांग पत्नी से एक आठ वर्षीय पुत्र है। घटना मुहल्ले में चर्चा का बिषय बनी है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस