एसपी ने इन चौकी प्रभारियों के बदले कार्य क्षेत्र, जानें किसे कहां भेजा गया



जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा ने थाना प्रभारियों के पश्चात अब चौकी प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन करते हुए कई चौकी प्रभारियों का तबादला नयी चौकियों पर बतौर प्रभारी किया है।इस क्रम में चौकी सिपाह प्रभारी अरविंद यादव को थाना लाइन बाजार की अधीन चौकी टीडी कॉलेज का प्रभारी बनाया है। महिला दरोगा स्नेहा राय को जफराबाद से चौकी प्रभारी सिपाह बनाया है। टीडी कॉलेज चौकी से आशुतोष गुप्ता को चौकियां चौकी का प्रभार दिया है। सुनील कुमार यादव को पुरानी बाजार चौकी का प्रभारी बना दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस