मन में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है योग: कुलपति


महिला छात्रावास में हुआ योगाभ्यास

जौनपुर।  वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित महिला  छात्रावास में  छात्रावासियों के लिए योग, प्राणायाम एवं मेडिटेशन का अभ्यास रविवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य योग प्रशिक्षक जय सिंह ने विद्यार्थियों को योग, प्राणायाम एवं मेडिटेशन से होने वाले लाभ  के बारे में विस्तार से बताया और अभ्यास कराया। जयसिंह ने विद्यार्थियों को कई सारे योग साथ ही जीवन में कैसे खुश रह सकते हैं,  के बारे में कुछ टिप्स दिए। उन्होंने मुख्य रूप से वार्मअप, कटिचक्र आसन, हस्तपात, उत्कटासन, मलासन, तितली आसन, जॉइन्ट रोटेशन, बॉडी स्ट्रेचिंग, प्राणायाम एवं ध्यान कराया। इस अवसर पर कुलपति प्रो वंदना सिंह ने कहा कि योग शरीर के साथ मन को भी स्वस्थ करता है इससे लोगों में सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है और वह उनकी सोच को सकारात्मक बनाता है।
उनके साथ सहायक योग शिक्षक विकास उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को योग और प्राणायाम करने के लिए जागरूक किया। इस अवसर अवसर पर गणित विभाग के अध्यक्ष और चीफ वार्डन डॉ राजकुमार ने विद्यार्थियों से कहा कि योग से शरीर स्वस्थ होता है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। इस अवसर पर डॉ पूजा सक्सेना, जया शुक्ला, और छात्रावास की छात्राओं ने इसमें बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस