सड़क दुर्घटनाओ में दो युवको की दर्दनाक मौत एक महिला गम्भीर रूप से जख्मी, पुलिस ने की विधिक कार्यवाई

    
जौनपुर। जनपद के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानो पर हुई सड़क दुर्घटनाओ में दो बाइक सवार व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। जबकि एक दुर्घटना में एक बाइक सवार के पत्नी की हालत गम्भीर बनी हुई है।
थाना लाइन बाजार की अधीनस्थ चौकी शीतला धाम चौकिया के क्षेत्र स्थित पंचहटिया बाजार के चौराहे पर मोटरसाइकिल सवार श्याम कुमार यादव उम्र 40 वर्ष एवं उसकी पत्नी रागिनी यादव के उपर ओवर लोड सरिया लेकर जारहा टैम्पो पलट गया जिसके चपेट में पति पत्नी दोनो आ गये। श्याम कुमार यादव की तो मौक पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी गम्भीर रूप घायल हो गई है और अस्पताल में जीवन मौत से जूझ रही है।उसकी भी हालत नाजुक बनी हुई है।
दूसरी घटना थाना क्षेत्र के बाजितपुर तिराहे के पास  एक डिलीवरी ब्वाय राजेश कुमार यादव उम्र 28 वर्ष पुत्र राम प्रसाद यादव निवासी फतेहगढ़ थाना खुटहन ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक की चपेट में आने के कारण उसके सर पर लगा हेलमेट छटक कर दूर जा गिरा और ट्रक ने युवक को कुचल दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ईश्वर चंद ने मृतक राजेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना करने वाली ट्रक को पुलिस पड़कर थाने ले गई है और विधिक कार्यवाई की है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस