जनसंचार विभाग में नई शिक्षा नीति की प्रभावशीलता पर डॉ सुरेंद्र करेंगे शोध


विभागाध्यक्ष डॉ मनोज मिश्र के निर्देशन में अपना शोध कार्य करेंगे पूर्ण


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में   डॉ. सुरेन्द्र कुमार यादव  का चयन पीडीएफ के लिए हुआ है।सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आई. सी. एस. एस. आर.),नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप में चयनित डॉ सुरेंद्र कुमार यादव  उच्च शोध हेतु जनसंचार विभागाध्यक्ष डॉ मनोज मिश्र के निर्देशन में अपना शोधकार्य पूर्ण  करेंगे। यह शोध अध्ययन  मीडिया शिक्षण संस्थानों द्वारा नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन एवं प्रभावशीलता पर होगा। 
इस शोध से मीडिया शिक्षण संस्थानों द्वारा अपनायी गयी नई शिक्षा नीति से युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने और उसके दूरगामी प्रभाव को जानने में मदद मिलेगी। डॉ. सुरेन्द्र कुमार यादव ने  एम.फिल. की उपाधि महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा,महाराष्ट्र तथा पीएच.डी.उपाधि लखनऊ विश्वविद्यालय,लखनऊ से प्राप्त की है। डॉ सुरेन्द्र कुमार यादव विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में पहले पी.डी.एफ. शोधार्थी हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस