किसान का बेटा एसएससी की ऑल इंडिया परीक्षा में 57वीं रैंक के साथ बना केंद्रीय लोकनिर्माण विभाग में कनिष्ठ अभियंता


 जौनपुर। कर्मचारी चयन आयोग की  अखिल भारतीय कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है,जिसमें सिविल, इलेक्ट्रिकल तथा मेकेनिकल की 1374 सीटों के लिए डिप्लोमा , बीटेक तथा एमटेक योग्यता रखने वाले लगभग 5 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे । जिसमे जौनपुर जिले के धर्मापुर गांव का बेटा अजय मौर्य ने एसएससी भर्ती की प्री और मेंस परीक्षा उत्तीर्ण कर केंद्रीय लोक निर्माण विभाग विभाग में बतौर कनिष्ठ अभियंता पद पर चयनित होकर क्षेत्र को गौरवांवित कर दिया। अजय के पिता श्री राजेश मौर्य किसान और मां एक सामान्य गृहणी हैं। राजकीय पॉलीटेक्निक कुशीनगर से 2020 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। तत्पश्चात इंजीनियर भर्ती परीक्षाओं की तैयारी हेतु प्रयागराज में एक्सीलेंटविजन में प्रवेश लिया। अपनी सफलता का पूर्ण श्रेय गुरु पंकज गुप्ता को देता है । मैं अन्य कई परीक्षाओं में कुछ अंक से ही असफल हुआ, ऐसी दशा में मैं कई बार हतोस्साहित हुआ, लेकिन गुरुजनों और पैरेंट्स के उत्साह वर्धन से मैं सफल हो  इस बार  एसएससी कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा 2023 में प्री और मेंस परीक्षा उत्तीर्ण कर केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में कनिष्ठ अभियंता पद पर चयनित होकर चयनित होकर पैरेंट्स, गुरुजनों और क्षेत्रवासियों का मान बढ़ाया।  अजय की 5 बहने हैं अजय की इस शानदार संघर्षभरी कामयाबी पर शिक्षक निर्भय सिंह,अतुल प्रजापति,पारुल श्रीवास्तव, अभय सिंह और शशि भूषण सिंह ने बधाई दी है। 

                      

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस