कौशल मिशन के तहत इन स्थानो पर लगेगा रोजगार मेला


जौनपुर। कौशल विकास मिशन द्वारा ब्लॉक स्तर पर आयोजित रोजगार मेले के संबंध में दीन दयाल ग्रामीण कौशल के योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश कौशल विकाश मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं सेवायोजन कार्यालय के सयुक्त तत्वाधान में जिले के सभी ब्लॉक में विकास खंड स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाना है।जिसमे 50 से अधिक रास्ट्रीय स्तर की कंपनियों द्वारा लगभग 5000 से अधिक पदों पर रोजगार सृजन के अवसर उपलब्ध कराए जायेंगे। अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराए जाने हेतु जनपद में 23 जनवरी 2024 को स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज मड़ियाहूं, 24 जनवरी 2024 को धर्मापुर एवं 25 जनवरी 2024 को महराजगंज विकास खंड परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा । 

 इस क्रम में आई. टी.आई प्रिंसिपल /जिला समन्वयक कौशल विकाश मिशन जौनपुर मनीष पाल ने अवगत कराया है कि उक्त रोजगार मेले में जिले के 18 से 35 वर्ष के युवा बेरोजगार अपना आधार कार्ड, शैक्षिक पत्र की छाया प्रति व बायो डाटा के साथ साक्षात्कार में समलित होकर रोजगार प्राप्त कर सकते है ।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस