प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान नगर मजिस्ट्रेट ने व्यापारियो से सहयोग की किए अपील

जौनपुर। 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी द्वारा थाना कोतवाली में आहूत शांति समिति की बैठक में व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष ने सभी व्यापारियों से अपील किया कि व्यपारी कार्यक्रम में अपना संपूर्ण सहयोग करें। 

बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट जल राजन चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पूरे नगर में जगह-जगह शोभायात्रा और भंडारा इत्यादि धार्मिक कार्यक्रम आयोजित है सभी धार्मिक संगठन के साथ व्यापार मंडल से उम्मीद करता हूं की पूरा सहयोग मिलेगा, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने कहा कि सभी धार्मिक स्थल पर होने वाले कार्यक्रम की जानकारी संगठन के पदाधिकारी निकट के पुलिस चौकी पर अवश्य दें। जिससे सुरक्षा की पूरी व्यवस्था समय पूर्व किया जा सके। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने नगर के सभी व्यापारियों से निवेदन किया कि शोभायात्रा के समय जगह-जगह जाम और ट्रैफिक की समस्या रहेगी इसलिए आप सभी अपने दुकान के सामने ग्राहकों से अपनी गाड़ी सही ढंग से खड़ी करने का निवेदन करें और इस धार्मिक कार्य में प्रशासन को अपना पूरा सहयोग दें,

बैठक में शहर कोतवाल मिथिलेश मिश्र, संतोष साहू,अमर जौहरी, विमल सिंह, हरेराम केसरवानी,विकास अग्रहरि, क्रांति,अमरेश साहू, सुरेश सोनी,आशीष सोनी, विष्णु गोस्वामी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे !

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस