हैवानियत: चार वर्षीय बच्ची के साथ दो किशोरों ने की दरिंदगी, बहला-फुसला कर साथ ले गए थे हैवान


आजमगढ़ के अतरौलिया थानाक्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची के साथ दो किशोरों ने दरिंदगी की। बहला-फुसला कर साथ ले जाकर दोनों ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी। चार दिनों तक बच्ची का इलाज कराने के बाद परिजनों ने मंगलवार की शाम अतरौलिया थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी तहरीर में मासूम के परिजनों ने बताया कि 19 जनवरी को गांव के दो किशोर उसकी बच्ची को बहला-फुसला कर घर से दूर ले गए। दोनों ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट में उंगली व लकड़ी डाल दी। दर्द से चीखती बच्ची घर आई और आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए ले गए। डॉक्टर ने भी जांच के बाद प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाले जाने से घाव होने की बात बताई। इसके बाद परिजनों ने उसका चार दिनों तक इलाज कराया। इसके बाद मंगलवार की शाम थाने पर पहुंच कर दोनों किशोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
थानाध्यक्ष अतरौलिया का बयान है कि 
परिजनों की तहरीर पर दो किशोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल मुआयना कराने के साथ जांच की जा रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में ले लिया जाएगा। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस