जानिए बेटी श्वेता ने कैसे बढ़ाया परिवार और जौनपुर का मान


जौनपुर। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा मंगलवार को जारी पसीएस परीक्षा परिणाम सिकरारा क्षेत्र के जाम गांव निवासी शिक्षक सत्य प्रकाश सिंह प्रधानाचार्य टीडी कॉलेज की बेटी श्वेता सिंह 11वीं रैंक पाकर एसडीएम बन गई। महिला वर्ग में तीसरी रैंक मिली है।
जाम गांव निवासी तिलकधारी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सत्य प्रकाश सिंह की बड़ी पुत्री श्वेता सिंह पहले ही प्रयास में यह सफलता हासि‍ल करने में कामयाब रहीं। दो बहन व एक भाई में श्वेता सबसे बड़ी हैं।
श्वेता की प्रारंभिक शिक्षा हरिहर सिंह स्कूल से हुई है। उसके बाद इंटरमीडिएट सेंट जॉन्स स्कूल से किया। स्नातक की पढ़ाई तिलकधारी महाविद्यालय से किया। श्वेता पिता के साथ साथ मां सुनीता सिंह को अपना आदर्श मानती हैं। श्वेता ने सफलता का श्रेय राष्ट्रीय डिग्री कालेज जमुहाई के एसोसिएट प्रोफेसर डा. शिवलोचन सिंह को दिया। श्वेता की इस सफलता से परिवार में खुशियों का माहौल है तो शुभ चिन्तक और सगे सम्बन्धियों द्वारा बधाईया मिल रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस